Home » अपराध » Mp » छह माह से लापता बाबूलाल चक्रवर्ती जयपुर से बरामद

छह माह से लापता बाबूलाल चक्रवर्ती जयपुर से बरामद

छह माह से लापता बाबूलाल चक्रवर्ती जयपुर से बरामद

दमोह/मनका निवासी बाबूलाल चक्रवर्ती जो पिछले छह माह से लापता थे, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जयपुर (राजस्थान) से सकुशल बरामद कर लिया।

गुमशुदगी की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सुराग जुटाने शुरू किए। जांच के दौरान कई बार कठिनाइयाँ आने के बावजूद टीम ने हार नहीं मानी। इस कार्रवाई में इमलिया चौकी प्रभारी अक्षयेंद्रनाथ (ASI), साइबर सेल अधिकारी मयंक दुबे और नीलेश ठाकुर के साथ साथ मनका जन प्रतिनिधि और सरपंच होने के नाते इनकी भी

अहम भूमिका रही।

पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी और लगातार प्रयासों के आधार पर बाबूलाल तक पहुँच बनाई और उसे बरामद किया।

कानूनी औपचारिकताओं के बाद बाबूलाल को उनके पिता मंगल चक्रवर्ती के सुपुर्द कर दिया गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This