दमोह में खूनी विवाद: शिकारपुरा गांव में चली गोली, देवेंद्र सिंह लोधी की मौत – आरोपी मोती सिंह लोधी गिरफ्तार
ज़िले के पटेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिकारपुरा गांव में एक पुराना विवाद खूनी टकराव में बदल गया। दो पक्षों के बीच लंबे समय से चला आ रहा तनाव अचानक इतना बढ़ गया कि गोलीबारी तक की नौबत आ गई। इस दर्दनाक घटना में गांव के ही निवासी देवेंद्र सिंह लोधी (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
कैसे हुआ विवाद?
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, शिकारपुरा गांव में देवेंद्र सिंह लोधी और आरोपी मोती सिंह लोधी के बीच ज़मीन और पारिवारिक रंजिश को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा था। कई बार पंचायत और समझाइश के प्रयास भी हुए, लेकिन तनाव बना रहा। और आज दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।
इसी दौरान आरोपी मोती सिंह ने देशी कट्टे से फायर कर दिया। गोली लगते ही देवेंद्र सिंह लोधी गंभीर रूप से घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग उन्हें बचा पाते, इससे पहले ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
गांव में फैला दहशत का माहौल
गोली की आवाज़ सुनते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और घटनास्थल पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पटेरा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दमोह जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना के बाद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। एसडीओपी हटा प्रशांत सिंह सुमन के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी मोती सिंह लोधी को फरार होने से पहले ही पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
अधिकारियों का बयान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना बेहद गंभीर है और इसमें शामिल आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और घटना के पीछे की वजहों की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है।
ग्रामीणों में आक्रोश
इस गोलीकांड के बाद गांव में आक्रोश और दहशत दोनों देखने को मिल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह विवाद लंबे समय से चला आ रहा था, लेकिन समय रहते सख़्ती नहीं की गई, जिसके चलते आज यह खौफनाक घटना घटित हो गई।
गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे फिलहाल भारी पुलिस बल
शिकारपुरा गांव में मौजूद













































