———–ं-ं—-संदीप शर्मा रिपोर्ट ————–
नोहटा पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार – लाखों का माल बरामद

दमोह। थाना नोहटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लाखों रुपए के सोने-चाँदी के जेवरात, मोबाइल, कार, बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया है।
घटना का विवरण
दिनांक 15 सितम्बर 2025 को ग्राम कुंजपुर निवासी प्रेमबाई पटेल ने थाना नोहटा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चार अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट कर सोने के जेवर लूट लिए। इस घटना पर थाना नोहटा में अपराध क्रमांक 452/25 धारा 309(6) बीपीएसए के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा के निर्देशन पर पुलिस टीम ने 22 सितम्बर 2025 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से मास्कन 22 ग्राम वजनी सोने के आभूषण (कीमत करीब 1,80,000 रुपए), एक मोबाइल फोन (कीमत करीब 5,000 रुपए), घटना में प्रयुक्त चाकू, मारुति एक्सल कार (कीमत लगभग 9 लाख रुपए) और मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 80,000 रुपए) जब्त किए गए।
पुलिस टीम की मेहनत से खुलासा
पुलिस की टीम ने लगातार प्रयास कर मात्र सात दिनों में लूट की गुत्थी सुलझा दी। मामले की विवेचना में थाना प्रभारी नोहटा जे.पी. पटेल, थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा अरविंद सिंह, थाना प्रभारी जबेरा विवेक सिंह चौहान, थाना प्रभारी मडियादो मनोज सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से न केवल पीड़ित को न्याय मिला है बल्कि क्षेत्र में आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य आपराधिक वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।












































