Home » अपराध » Mp » ——-प्रधान संपादक संदीप शर्मा एमपी अपडेट दमोह —— शहनाज़ अख्तर की भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, तेंदूखेड़ा में शक्ति पर्व की गूँज संस्कृति विभाग के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी रहे विशेष अतिथि

——-प्रधान संपादक संदीप शर्मा एमपी अपडेट दमोह —— शहनाज़ अख्तर की भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, तेंदूखेड़ा में शक्ति पर्व की गूँज संस्कृति विभाग के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी रहे विशेष अतिथि

——-प्रधान संपादक संदीप शर्मा एमपी अपडेट दमोह ——

शहनाज़ अख्तर की भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, तेंदूखेड़ा में शक्ति पर्व की गूँज

संस्कृति विभाग के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी रहे विशेष अतिथि

तेंदूखेड़ा/दमोह।
प्रदेश संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित शक्ति पर्व की दूसरी संध्या रविवार की रात तेंदूखेड़ा नगर के हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में अविस्मरणीय रही। प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज़ अख्तर ने अपनी मधुर व ऊर्जावान प्रस्तुतियों से ऐसा भक्ति वातावरण बनाया कि पूरा नगर भक्ति रस में सराबोर हो गया।

भजनों पर नाचे श्रद्धालु

शहनाज़ अख्तर ने जैसे ही “मैया पांव पैजनिया…” और “ले चल मुझे महाकाल की नगरी में…” जैसे भजनों की स्वर लहरियाँ छेड़ीं, हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालु झूम उठे। मंच से उठती हर ध्वनि पर पंडाल में बैठे लोग तालियाँ बजाते, उठकर नाचते और जयकारे लगाते नज़र आए।
“पंडा को लग गई चुड़ैलन…” जैसे हल्के-फुल्के भजन पर तो युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी भक्तगण थिरकते दिखे।

शहनाज़ अख्तर ने लगातार माता रानी और भोलेनाथ के जयकारे लगवाए, जिससे पूरा कार्यक्रम स्थल “जय माता दी” और “हर-हर महादेव” के नारों से गूंज उठा।

मंत्री लोधी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश शासन के संस्कृति व पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। उनके साथ अनुज सत्येंद्र सिंह, नितेंद्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, सांसद प्रतिनिधि मूरत सिंह और समाजसेवी राजेश राज विशेष रूप से मौजूद रहे।
मंच पर अतिथियों ने शहनाज़ अख्तर का सम्मान कर उनका स्वागत किया।

राज्यमंत्री लोधी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा –
“शहनाज़ जी की आवाज़ में एक अनोखी मिठास है। उनकी प्रस्तुति से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। शक्ति पर्व का उद्देश्य समाज को संस्कृति और अध्यात्म से जोड़ना है, और आज तेंदूखेड़ा की यह संध्या उसी का सजीव प्रमाण है।”

प्रशासनिक इंतज़ाम रहे सख़्त

भारी भीड़ के चलते प्रशासन ने विशेष इंतज़ाम किए। एसडीएम सौरभ गंधर्व, तहसीलदार डॉ. विवेक व्यास, एसडीओपी देवी सिंह ठाकुर लगातार मौजूद रहे।
तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी नीतीश जैन, तारादेही थाना प्रभारी आलोक तिरपुड़े, तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह सहित तीनों थानों का पुलिस बल भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने में तैनात रहा।

भीड़ में महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या रही। अनुमानतः कार्यक्रम में कई हजार श्रद्धालु उपस्थित हुए, जिनमें अकेले महिलाओं की संख्या ही हजार से अधिक बताई जा रही है।

भक्ति में डूबा नगर

शहनाज़ अख्तर की भजन संध्या ने तेंदूखेड़ा को भक्ति और उल्लास से भर दिया। हर आयु वर्ग के लोग – बच्चे, युवा और बुजुर्ग – भजनों की लय पर नाचते-झूमते नजर आए। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।

कार्यक्रम के समापन पर पूरा वातावरण माता रानी और महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शक्ति पर्व की यह दूसरी संध्या नगरवासियों की स्मृतियों में लंबे समय तक ताज़ा रहेगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post