————-प्रधान संपादक संदीप शर्मा————–
???? गांव में 5–6 फुट लंबा अजगर दिखाई दिया
आज हमारे गांव (शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर) में एक विशाल अजगर दिखाई दिया। इसकी लंबाई करीब 5 से 6 फुट थी। अजगर अभी बच्चा था और उसने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुँचाया। वह बिल्कुल शांति से अपने रास्ते चलता हुआ एक स्थान पर जाकर छुप गया।
अजगर को देखना अपने आप में एक अनोखा अनुभव रहा। यह दृश्य मैंने वीडियो में भी कैद किया।
???? महत्वपूर्ण सूचना:
बरसात के मौसम में अक्सर अजगर और अन्य सांप खुले में निकल आते हैं। इसलिए सभी ग्रामीण भाई-बहनों से निवेदन है कि सतर्क और सावधान रहें।
बच्चों को घर के बाहर अकेला न छोड़ें।
खेतों, झाड़ियों या सुनसान जगहों पर जाते समय सावधानी बरतें।
किसी भी जंगली जानवर को छेड़ने की कोशिश न करें।
हमारा मकसद सिर्फ आपको सूचित और सतर्क करना है।
कृपया कर सावधान और सतर्क रहें











































