—-प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट दमोह —–
परिवार की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देने पहुंचे गणमान्यजन
दमोह।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट हरिश्चंद्र पटेल “गुड्डू” के
निज निवास पर उस समय हर्ष और गौरव का वातावरण रहा जब परिवार की ऐतिहासिक उपलब्धि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त होने पर क्षेत्र के गणमान्यजन व समाज के वरिष्ठजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर आदरणीय बड़े भैया श्री वीरेंद्र पटेल (सरपंच, मंडला), श्री प्रकाश पटेल (अजब धाम), श्री दिलीप पटेल, श्री नंदकिशोर पटेल (सदगुंआ) एवं श्री राकेश पटेल विशेष रूप से पधारे। सभी ने परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार समाज व क्षेत्र का नाम रोशन करने की कामना की।
एडवोकेट हरिश्चंद्र पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि –
“राष्ट्रपति पुरस्कार मिलना हमारे पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। यह सम्मान केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरे समाज और जिले की उपलब्धि है। आप सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएं हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगी।”
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया और उन्होंने परिवार की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
अंत में एड. हरिश्चंद्र पटेल “गुड्डू” ने सभी आगंतुकों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।











































