Home » अपराध » Mp » —प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट दमोह—— पटना एवं कुलवा पंचायतें हुईं अवैध शराब से मुक्त, नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट दमोह—— पटना एवं कुलवा पंचायतें हुईं अवैध शराब से मुक्त, नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना

—-प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट दमोह——

पटना एवं कुलवा पंचायतें हुईं अवैध शराब से मुक्त, नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना

दमोह, 26 सितम्बर 2025।
ग्रामों को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामवासियों के सहयोग से कुम्हारी सेक्टर की ग्राम पंचायत पटना एवं कुलवा पंचायत को शुक्रवार को अवैध शराब से पूर्णत: मुक्त घोषित किया गया।

ग्रामसभा में संगठन के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि गांव की सीमाओं में अब शराब का न तो विक्रय होगा और न ही कोई व्यक्ति शराब पीकर उत्पात मचा सकेगा। समाज में अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त नियम भी तय किए गए।

निर्णयों के अनुसार—

यदि कोई भी व्यक्ति गांव में शराब बेचते पकड़ा गया, तो उस पर ₹11,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर गाली-गलौज या उपद्रव करेगा, तो उस पर ₹5,000 का जुर्माना लगेगा।

यदि कोई व्यक्ति इन नियमों का पालन नहीं करेगा, तो उसे समाज से बहिष्कृत किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि शराब से परिवार टूटते हैं, आर्थिक स्थिति बिगड़ती है और समाज का वातावरण भी दूषित होता है। इसलिए अब संयुक्त प्रयासों से ग्राम को नशामुक्त रखने की जिम्मेदारी हर नागरिक की होगी।

ग्रामवासियों ने संकल्प लिया कि इस निर्णय का पालन कठोरता से किया जाएगा तथा आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएँ, युवा तथा संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सबने मिलकर गांव को अवैध शराब से मुक्त कराने का संकल्प लिया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post