—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*डायल-112 की त्वरित सहायता से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल*
दमोह थाना हिंडोरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटना के पास एक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को डायल-112 की तत्परता से समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया।
राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 10 जून 2026 को प्रातः 10:40 बजे ग्राम पटना के पास बाइक दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में महिला आरक्षक स्वाति जाट द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना हिंडोरिया में तैनात डायल-112 एफआरवी-15 को मौके के लिए रवाना किया गया।
सूचना पर एफआरवी-15 में तैनात एएसआई गर्जन सिंह एवं पायलट आरक्षक आशीष अहिरवार तत्काल घटनास्थल पहुंचे। मौके पर एक व्यक्ति बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। डायल-112 स्टाफ द्वारा घायल व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए एफआरवी वाहन से हिंडोरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
डायल-112 की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकी।











































