Home » अपराध » Mp » *खजरी मोहल्ले में उपद्रव करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस संदीप और भागीरथ गिरफ्तार*

*खजरी मोहल्ले में उपद्रव करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस संदीप और भागीरथ गिरफ्तार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*खजरी मोहल्ले में उपद्रव करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस संदीप और भागीरथ गिरफ्तार*

दमोह। शहर के खजरी मोहल्ले में बीती रात शराब के नशे में उत्पात मचाकर पथराव, तोड़फोड़ और दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर सार्वजनिक रूप से पैदल जुलूस निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।

जानकारी के अनुसार खजरी मोहल्ले में कुछ शराबी उपद्रवियों द्वारा देर रात जमकर हंगामा किया गया। आरोपियों ने मोहल्ले में पथराव करते हुए कई लोगों को भयभीत किया तथा एक कार सहित अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बन गया था। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संदीप और भागीरथ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद रविवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों आरोपियों का खजरी मोहल्ले की गलियों में पैदल जुलूस निकाला गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने, लोगों में भय का वातावरण निर्मित करने तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जुलूस के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

पुलिस की इस कार्रवाई का स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ समय पर हुई कार्रवाई से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से भविष्य में भी ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कदम उठाने की मांग की।

कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने, गुंडागर्दी करने और आम लोगों को परेशान करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post