Home » अपराध » Mp » *सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण एवं जनसंपर्क कार्यक्रम संपन्न*

*सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण एवं जनसंपर्क कार्यक्रम संपन्न*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

***झलोन से मुकेश जैन की रिपोर्ट***

*सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण एवं जनसंपर्क कार्यक्रम संपन्न*

झलोन। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तेजगढ़ मंडल के शक्ति केंद्र झलोन सहित पुतरी घाट, हरदुआपुरा एवं मगदूपुरा क्षेत्र में रविवार को विभिन्न जनकल्याणकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जबेरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Dharmendra Singh Lodhi मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

ग्राम झलोन में आयोजित सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में मंत्री श्री लोधी ने क्षेत्र के वरिष्ठजनों को गमछा, घड़ी एवं कैलेंडर भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को प्रेरणा एवं दिशा प्राप्त होती है। उन्होंने समाज निर्माण और क्षेत्र के विकास में वरिष्ठजनों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला मंत्री भारत सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष संग्राम सिंह, विनीता सिंह गुलदस्ते, नोनेलाल पांडे, सुरेश चंद्र, पूर्व सरपंच एवं सेवानिवृत्त अधिकारी हुकम सिंह ठाकुर, राजेंद्र जैन, रामप्रसाद सिंह, जगदीश प्रसाद तिवारी, ओमकार प्रसाद तिवारी, वनपाल भगवानदास विश्वकर्मा, जयकुमार जैन, अशोक कुमार जैन, सरपंच प्रतिनिधि चक्रेश जैन, मनीष जैन, सत्यनारायण सिंह, अशोक साहू, अनिल यादव, गोकुल खरे तथा देवी पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह के उपरांत मंत्री लोधी ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से जनसंपर्क कर संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा भी की गई।

इसके अलावा मंत्री लोधी ने क्षेत्र के कुछ शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच अमान सिंह लोधी, दुर्जन सिंह, अखंड प्रताप, मुकेश साहू, प्रताप पटेल, रूपलाल विश्वकर्मा, आदेश जैन, समय जैन, डॉ. मृगांक जैन, राजेश सिंह, राम जोगी एवं भाजपा मीडिया प्रभारी मुकेश जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

समूचा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित जनसमुदाय ने वरिष्ठ नागरिक सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और जनसंपर्क गतिविधियों को समाजहित में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसकी सराहना की।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post