—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*कुम्हारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 20 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 4.20 लाख रुपये का मशरूका जब्त*

दमोह। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” के तहत थाना कुम्हारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त किए गए कुल मशरूका की अनुमानित कीमत 4 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध जुआ, सट्टा, शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी हटा सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना कुम्हारी पुलिस ने यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर क्षेत्र से गुजरने वाले हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुम्हारी ब्रजेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 20 किलो 500 ग्राम गांजा, एक जावा कंपनी की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-21-जेडजे-6649 तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरमुन्दर पिता इंताश पारदी (22 वर्ष) एवं निटी पिता बर्फ सिंह पारदी (26 वर्ष) निवासी ग्राम हरदुआ, थाना कुठला, जिला कटनी के रूप में की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
भविष्य में भी ऐसे अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किए जाएंगे ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ब्रजेश पांडेय, उप निरीक्षक गोविन्द सिंह, महेश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक रामबहादुर, आरक्षक रामकिशोर, सूर्यकांत पांडेय, संजय पाठक, राजेश, बलवन्त तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राकेश अठ्या, सौरभ टंडन एवं आरक्षक मयंक दुबे की विशेष भूमिका रही, जिनके प्रयासों से यह सफलता प्राप्त हुई।












































