Home » धर्म » *पुरुषोत्तम मास में सेवा का संकल्प साकार दमोह रेलवे स्टेशन पर हुआ विशाल भंडारा*

*पुरुषोत्तम मास में सेवा का संकल्प साकार दमोह रेलवे स्टेशन पर हुआ विशाल भंडारा*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*पुरुषोत्तम मास में सेवा का संकल्प साकार दमोह रेलवे स्टेशन पर हुआ विशाल भंडारा*

दमोह। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सेवा, समर्पण और मानवता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए श्री शिव साईं सेवाभाव परिवार द्वारा दमोह रेलवे स्टेशन परिसर में लगातार निःशुल्क प्रसाद वितरण का कार्य किया जा रहा है। संस्था द्वारा 17 मई से प्रतिदिन जरूरतमंदों, यात्रियों और निराश्रित लोगों को भोजन एवं प्रसाद उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसी सेवा अभियान के तहत सोमवार 15 जून की शाम 6 बजे दमोह रेलवे स्टेशन पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा भावना का विशेष वातावरण देखने को मिला, जहां स्वयंसेवकों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ व्यवस्थाओं का संचालन किया।

यह आयोजन कमलेश्वरानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। भंडारे में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजकों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के दौरान अधिक से अधिक लोगों तक सेवा और सहयोग पहुंचाने का संकल्प लिया गया है, जिसके तहत यह अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में परोपकार, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने इसे अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक पहल बताया।

भंडारे के सफल आयोजन में डॉ. आलोक गोस्वामी, कपिल दुबे, डालचंद असाटी, रामकुमार नायक, रामकुमार सोनी, अरविंद चौबे, उमेश सोनी, नीलेश सेन, भूपेंद्र शर्मा, मुकेश सोनी, अभिषेक साहू, विवेक चौबे, वीरेंद्र पाठकर, भोले चौरसिया, भोला वर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, ललित गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, अजय रैकवार, मनीष आहूजा, राजू नामदेव, अमित राय, विक्की ऋषि सोनी, राहुल सोनी, केशव नामदेव, नीरज सैनी, लालू शर्मा, दीपक मिश्रा, महेश तिवारी, ईश्वर दास शर्मा, सुरेश, गोकुल सेन, यीशु, कमलेश दुबे एवं रामेश्वर गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सेवाभाव से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुरुषोत्तम मास में चल रहा यह सेवा अभियान न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बन रहा है, बल्कि समाज में मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सशक्त कर रहा है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This