Home » अपराध » Mp » *दमोह बमनी के पास पलटे डीजल टैंकर से ग्रामीणों ने डीजल लूटा बड़ा हादसा टला*

*दमोह बमनी के पास पलटे डीजल टैंकर से ग्रामीणों ने डीजल लूटा बड़ा हादसा टला*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह बमनी के पास पलटे डीजल टैंकर से ग्रामीणों ने डीजल लूटा बड़ा हादसा टला*

दमोह। जिले के बमनी क्षेत्र के पास मंगलवार को स्टीयरिंग फेल होने से डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुर्घटना के बाद जो नजारा सामने आया, उसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर पलटते ही बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए।

कई लोग अपने साथ डिब्बे, बाल्टियां और अन्य बर्तन लेकर पहुंचे तथा टैंकर से बह रहे डीजल को भरकर ले जाने लगे। इस दौरान किसी ने भी संभावित आगजनी या विस्फोट के खतरे की परवाह नहीं की।

डीजल जैसे ज्वलनशील पदार्थ के आसपास इस तरह भीड़ लगना बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। यदि मौके पर जरा सी भी चिंगारी या आग का स्रोत मौजूद होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को वहां से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क दुर्घटनाओं के बाद ज्वलनशील पदार्थों के पास भीड़ न लगाएं और ऐसी स्थिति में केवल बचाव कार्य में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की लूट या अव्यवस्था न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे स्वयं और दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post