Home » अपराध » Mp » *दमोह अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन भी डटे रहे जिले के पटवारी पांच सूत्रीय मांगों पर अड़े*

*दमोह अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन भी डटे रहे जिले के पटवारी पांच सूत्रीय मांगों पर अड़े*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन भी डटे रहे जिले के पटवारी पांच सूत्रीय मांगों पर अड़े*


दमोह। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जारी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल दूसरे दिन भी पूरे दमोह जिले में जारी रही। जिले की सभी तहसीलों के पटवारियों ने हड़ताल में भाग लेकर शासन के समक्ष अपनी पांच सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग दोहराई।

हड़ताल का नेतृत्व प्रांतीय प्रवक्ता नीरज चौरसिया एवं जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी दुबे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस दौरान जिले की सभी तहसीलों के अध्यक्षों एवं समस्त पटवारियों ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

पटवारी संघ का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों के संबंध में शासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी कारण प्रदेशभर के पटवारी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर हैं।

प्रमुख मांगें

कैडर रिव्यू लागू कर पदोन्नति, समयमान एवं वेतनमान का लाभ दिया जाए।

पटवारी संवर्ग से नायब तहसीलदार पद हेतु विभागीय परीक्षा आयोजित की जाए।

पटवारियों को जज प्रोटेक्शन एक्ट में शामिल किया जाए।

वित्तीय लंबित भुगतानों की कार्रवाई प्रदेश के सभी जिलों में शीघ्र पूर्ण की जाए।

स्थानांतरण नियमों में सुधार कर नियम विरुद्ध स्थानांतरण पर रोक लगाई जाए।

प्रांतीय प्रवक्ता नीरज चौरसिया ने कहा कि जब तक शासन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता, तब तक हड़ताल निरंतर जारी रहेगी। वहीं जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी दुबे ने कहा कि दमोह जिले के सभी पटवारी पूर्ण एकजुटता के साथ आंदोलन में शामिल हैं और मांगों के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा।

पटवारियों की हड़ताल के चलते नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, राजस्व अभिलेखों का संधारण, फसल गिरदावरी सहित अनेक राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This