—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने नोहटा कार्यालय में सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं*
*ग्राम पटेरिया के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपये स्वीकृत*


दमोह/जबेरा। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने गुरुवार को नोहटा स्थित अपने निज कार्यालय में जबेरा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से आत्मीय सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को आवश्यक मामलों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पटेरिया के नागरिकों को क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपये की स्वीकृति का पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। जबेरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और सड़क, पेयजल, शिक्षा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न स्थानीय समस्याओं एवं विकास संबंधी मांगों से राज्यमंत्री को अवगत कराया। श्री लोधी ने सभी नागरिकों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।










































