Home » अपराध » Mp » *दमोह में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल*

*दमोह में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल*

*नगरपालिका निकालेगी स्थाई समाधान या यूंही कागजों पर होगा आंकड़ों का मिलान*

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 296.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;zeissColor: bright;

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 425.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 43;zeissColor: bright;


दमोह। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या आम नागरिकों के लिए परेशानी और चिंता का कारण बनती जा रही है। शहर के विभिन्न चौराहों, गलियों और मोहल्लों में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते दिखाई देते हैं।

कई स्थानों पर इनके द्वारा राहगीरों का पीछा करने और काटने की घटनाओं की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। कुत्तों के अचानक सड़क पर दौड़ने से वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बना रहता है।

दमोह के जागरूक नागरिक सरवर पठान की दुकान के सामने और आसपास भी बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते दिखाई दिए। हमारी टीम के द्वारा जब उनसे इस समस्या को लेकर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि समस्या केवल उनके क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के कई चौराहों, गलियों और मोहल्लों में नागरिक आवारा कुत्तों से परेशान हैं।
उनका कहना था कि नगर पालिका प्रशासन को इस गंभीर समस्या की ओर प्रभावी रूप से ध्यान देना चाहिए, ताकि आम नागरिक सुरक्षित तरीके से आवागमन कर सकें।

नागरिकों का कहना है कि आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका द्वारा नसबंदी सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाती हैं, लेकिन धरातल पर इनका प्रभाव कितना है, यह सवाल बना हुआ है। नागरिकों की मांग है कि नगर पालिका यह सार्वजनिक करे कि अब तक कितने आवारा कुत्तों की नसबंदी कराई गई, इस कार्य पर कितनी राशि खर्च हुई और वर्तमान में आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए क्या योजना चल रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय दोपहिया वाहन चालकों और पैदल आने-जाने वाले लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। अचानक सड़क पर कुत्तों के झुंड आने से वाहन चालक संतुलन खो सकते हैं और दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। नागरिकों का कहना है कि इस समस्या का स्थायी समाधान आवश्यक है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि शहर के संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए प्रभावी अभियान चलाया जाए। साथ ही कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी सार्वजनिक की जाए, जिससे लोगों को यह पता चल सके कि इस दिशा में प्रशासन द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

यह भी उल्लेखनीय है कि सरवर पठान पूर्व में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपनी सक्रिय राय रखने के लिए चर्चा में रहे हैं। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े विषय पर हिंदू संगठनों के समर्थन की बात कही थी तथा गौ संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय सार्वजनिक रूप से रखी है।

अब देखना यह होगा कि दमोह नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर जनसमस्या को लेकर क्या कदम उठाता है और आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए अब तक किए गए कार्यों का कितना विवरण सार्वजनिक करता है।

नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह से बात की गई तब इनका कहना था आवारा कुत्तों का वैक्सीनेशन कर दिया गया है सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के अनुसार हमारी गाइडलाइन है कि जिन आवारा पशुओं को जहां से पकड़ा जायेगा वहां से किसी सुरक्षित स्थान पर उन्हें भेजना होगा फिलहाल अभी तक नगर पालिका की टीम के द्वारा ढाई सौ कुत्तों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है और कार्यवाही जारी रहेगी….?

एमपी अपडेट न्यूज़ 24×7 दमोह

सब पर नज़र सबकी खबर

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This