Home » अपराध » *शेयर बाजार में भारी नुकसान से तनावग्रस्त युवक ने की आत्महत्या*

*शेयर बाजार में भारी नुकसान से तनावग्रस्त युवक ने की आत्महत्या*

*शेयर बाजार में भारी नुकसान से तनावग्रस्त युवक ने की आत्महत्या*
जहानाबाद। जिले के गांधी मैदान स्थित खेल भवन के बगल में एक किराए के मकान में रह रहे 30 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जो प्राथमिक विद्यालय गोनवा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि अभिषेक कुमार पिछले कई वर्षों से जहानाबाद शहर में किराए के मकान में रह रहे थे। गुरुवार को उनके कमरे से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अभिषेक हाल ही में शेयर बाजार में हुए भारी घाटे के बाद से गहरे मानसिक तनाव में थे। इसके साथ ही स्कूल के कामकाज और ऑफिस के दबाव को लेकर भी वे काफी चिंतित रहते थे। परिजनों ने बताया कि अभिषेक के व्यवहार में पिछले कुछ दिनों से तनाव के लक्षण दिखाई दे रहे थे। परिवार के लोगों ने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश की थी, लेकिन लगातार बढ़ते मानसिक दबाव ने उन्हें आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post