Home » अंतर्राष्ट्रीय » *गांधी परिवार ने किया 2000 करोड़ की संपत्ति पर डकैती,देश को लूटा: चंदन सिंह*

*गांधी परिवार ने किया 2000 करोड़ की संपत्ति पर डकैती,देश को लूटा: चंदन सिंह*

*गांधी परिवार ने किया 2000 करोड़ की संपत्ति पर डकैती,देश को लूटा: चंदन सिंह*

*नेशनल हेराल्ड मामले में भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन,सोनिया-राहुल का पुतला फूंका*

सुल्तानपुर। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शुक्रवार को नगर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनका प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह ने किया।प्रदर्शन के दौरान चन्दन नारायण सिंह ने कहा कि गांधी परिवार ने नेशनल हेराल्ड के नाम पर देश की लगभग 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति का घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि एक समाचार पत्र की आड़ में चल रही कंपनी घाटे में दिखाई गई और बाद में उसका व्यावसायिक उपयोग कर लिया गया।उन्होंने बताया कि 1937 में जब नेशनल हेराल्ड की स्थापना हुई, उस समय देशभर के 5000 से अधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इसके शेयरहोल्डर थे। लेकिन कांग्रेस ने उन सभी को दरकिनार करते हुए ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ की संपत्ति को ‘यंग इंडिया लिमिटेड’ नामक नई कंपनी को सौंप दिया, जिसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी है।भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 2010 में सिर्फ 5 लाख रुपये से यंग इंडिया लिमिटेड बनाई और इस कंपनी को 90 करोड़ रुपये का लोन देकर बाद में माफ कर दिया गया। यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं बल्कि देश के साथ डकैती है। चन्दन ने कहा, “गांधी परिवार मॉडर्न डाकू है, गरीबों को लूटने वालों को जेल जाना ही पड़ेगा।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा ईडी की कार्रवाई को मोदी सरकार की बदले की भावना बताना गलत है। “यह केस 2012-13 में कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू हुआ, भाजपा सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं था। कांग्रेस अब अपने कार्यकर्ताओं को गुमराह कर रही है।प्रदर्शन में सचिन पांडेय, गौरव मौर्य, सुधांशु सिंह, धनमेन्द्र वर्मा, अंकुर तिवारी, ऋषभ वर्मा, नगर अध्यक्ष प्रशांत कसौधन, दीपक सिंह, मोहित तिवारी, शानू सिंह, नितिन मिश्रा सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post