Home » धर्म » दमोह में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

दमोह में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

दमोह में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

दमोह। दमोह शहर के मारूताल स्थित वन भूमि में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस पहल का उद्देश्य ‘पेड़ लगाकर करें पर्यावरण की सुरक्षा, तभी होगी अपने जीवन की रक्षा’ के संदेश को बढ़ावा देना था। यह कार्यक्रम दमोह सामान्य वन मंडल अधिकारी की ओर से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला सत्र एवं मुख्य न्यायाधीश (डीजे) पी.सी. गुप्ता, कलेक्टर कोचर, और पुलिस अधीक्षक सोमवंशी सहित न्यायालय के समस्त न्यायाधीश गण उपस्थित रहे।

वन विभाग की ओर से वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) ईश्वर जरांडे, रेंजर विक्रम चौधरी, और उपवन मंडल अधिकारी एम.डी. मानिकपुरी भी मौजूद थे।

इसके अतिरिक्त, जिला लोक अभियोजक अधिकारी धर्मेंद्र तरण, के.सी. पटेल, एडीपीओ संजय रावत, अनंत सिंह ठाकुर, हेमंत पांडे, अंशुल मिश्रा, सतीश कपास्या, और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पौधे लगाए।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post