दमोह में डायल-112 के जवानों ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति की जान बचाई, जो देर रात ट्रेन से गिरकर घायल हो गया
था।
यह घटना दमोह के थाना हिंडोरिया क्षेत्र में करहिया भडेली स्टेशन के पास हुई।
दिनांक 1 अगस्त 2025 को रात 2:45 बजे, राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में इस दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही, हिंडोरिया थाना क्षेत्र में तैनात
डायल-112/100 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
टीम में आरक्षक श्रीराम और पायलेट प्रकाश केशरवानी शामिल थे। उन्होंने पाया कि रमेश पिता अल्फ़ातिया कोल, निवासी ब्यौहारी, ट्रेन से गिरने के कारण घायल हो गए थे।
बिना देर किए, जवानों ने घायल रमेश को एफआरवी वाहन से जिला चिकित्सालय दमोह पहुंचाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
डायल-112 के जवानों की त्वरित कार्रवाई और समय पर मदद ने एक व्यक्ति की जान बचाई।











































