नवांकुर संस्था दमोह केयर फाउंडेशन एवं ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल तत्वाधान जन अभियान 
परिषद एवं नर्मदा समग्र के मार्गदर्शन मैं माटी गणेश, सिद्ध गणेश, घर घर गणेश, हर घर गणेश, विराजे माटी गणेश के अंतर्गत पर्यावरण शुद्धता का संदेश पर्यावरण संवर्धन
संवाहक के रूप बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागृति, पर्यावरण प्रेम एवं कलात्मक गतिविधियों का सृजन हो।
बच्चों के अंदर पर्यावरण शुद्धता के प्रति जागरूकता आये इसलिए गणेश मूर्ति कला सृजन करने का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद के जिला संयोजक आदरणीय सुशील नामदेव जी, विशिष्ट अतिथि जनपद
दमोह जबेरा की संयोजक आदरणीय वंदना जैन कार्यक्रम के रूप में उपस्थित हुई कार्यक्रम दमोह केयर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती नर्मदा सिंह जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रही मूर्ति कलाकार एवं MSW की छात्रा सुश्री डाली कटहरे ने बच्चों को गणेश मूर्ति बनाने की कला से अवगत कराया एवं प्रशिक्षण दिया,ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल की प्राचार्य सुश्री प्रतिभा सिंह राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रही, इस दौरान स्कूल परिवार की शिक्षिकाओं पूनम विश्वकर्मा, शिवानी राजपूत, स्नेहा पटेल, एकता मिश्रा, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद के संयोजक आदरणीय सुशील नामदेव जी ने कहा कि इस बार हमें प्लास्टिक -पेरिस एवं कलरों से बने भगवान गणेश की मूर्ति को नहीं लाना है हमारे स्वयं के द्वारा बनाए गए मूर्ति को हमें घर में स्थापित करना है जिससे हम पर्यावरण संवर्धन में सहयोग कर पायेगे। श्रीमती नर्मदा सिंह एकता ने कहा की छोटे-छोटे नौनीहालों में कला का सृजन हो रहा है और आज उनके अभिभावक कितने प्रसन्न और आनंदित होंगे कि उनके बच्चों द्वारा बनी भगवान गणेश की मूर्ति को घर में विराजित करेंगे।
आदरणीय वंदना जैन जी ने कहा निरंतर पर्यावरण पर्दूषण बढ़ रहा है और आज बच्चों में पर्यावरण संस्कार अंतर भाव में जगाने का छोटा सा प्रयास किया जा रहा है।
द्वितीय चरण की शुरुआत ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से की गई एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया । लीनेस मैत्री क्लब की अध्यक्ष श्रीमती स्मृति खरे, एरिया ऑफिसर श्रीमती रोजी बग्गा के निर्देशन पर ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षित बच्चों द्वारा बनाई गई गणेश मूर्ति एवं अभिभावकों द्वारा बनाई गई गणेश भगवान की मूर्ति प्रतियोगिता आयोजित की गई। लीनेस मैत्री क्लब से कोषाध्यक्ष श्रीमती आदरणीय नर्मदा सिंह एकता पूर्व लीमेस मैत्री क्लब अध्यक्ष आदरणीय रितु अग्रवाल जी उपस्थिति रही ।
अभिभावकों को गणेश भगवान मूर्ति निर्माण
प्रथम पुरस्कार – श्रीमती रचना राय
द्वितीय पुरस्कार – श्रीमती नेहा पटेल
तृतीय पुरस्कार – श्रीमती मीना विश्वकर्मा
सात्वना पुरस्कार – श्रीमती सुमन पटेल
विद्यार्थियों में से
प्रथम पुरस्कार – सृष्टि राय
द्वितीय पुरस्कार – ग्रंथ पटेल
तृतीय पुरस्कार – वेदिका पटेल
सात्वना पुरस्कार – लक्ष्य पटेल, रूप सिंह , लखन सिंह को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आभार सुश्री प्रतिभा सिंह जी ने किया।
















































