Category: ताजा खबर

*दमोह जिला जेल में श्रीरामकथा का द्वितीय दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न* दमोह जिला जेल में आयोजित राघव चरित्रामृत श्रीरामकथा के द्वितीय दिवस का आयोजन आज बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समस्त बंदीगण, जेल स्टाफ तथा अधिकारीगण कथा श्रवण के दौरान आध्यात्मिक वातावरण में डूबे रहे। कथा का वाचन पंडित राघव प्रिया सृष्टि भट्ट जी के मुखारविंद से हुआ, जिन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायी घटनाओं का वर्णन करते हुए उपस्थित जनों को धर्म, सदाचार और आदर्श जीवन के पथ पर चलने का संदेश दिया। कथा के मुख्य यजमान जेल अधीक्षक छोटेलाल प्रजापति के मार्गदर्शन में आयोजित इस कथा कार्यक्रम में सभी बंदियों और स्टाफ ने विशेष उत्साह दिखाया। बंदीगणों ने कहा कि अधीक्षक श्री प्रजापति द्वारा ऐसा आयोजन कर उन्हें आत्मिक शांति और नई प्रेरणा प्राप्त हो रही है। सभी ने उनके इस सराहनीय प्रयास के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद प्रकट किया। इस अवसर पर समस्त जेल स्टाफ, अधिकारीगण एवं बंदीगण उपस्थित रहे और श्रीरामकथा के दिव्य रस का रसपान किया जय श्री राम जय जय श्री राम के नारों के साथ उद्घघोष जिला जेल में हुआ सभी स्टाफ कर्मचारियों और जिला जेल के बंदी गण जेल अधीक्षक छोटे लाल जी की तारीफ करते हुए रह गए।

किसी भी राष्ट्र की शक्ति उसके युवा होते हैं जो परिवार, समाज और देश में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं-राज्यमंत्री श्री पटेल अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग बढ़ाएं और देश के आर्थिक उत्थान में अपनी भूमिका निभाएं- सांसद राहुल सिंह लोधी

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Follow Us :

Recent Post