Home » अपराध » Mp » *दमोह मछली पालन विभाग में कार्यरत सहायक मत्स्य अधिकारी ऋषि ओम तिवारी के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह*

*दमोह मछली पालन विभाग में कार्यरत सहायक मत्स्य अधिकारी ऋषि ओम तिवारी के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह मछली पालन विभाग में कार्यरत सहायक मत्स्य अधिकारी ऋषि ओम तिवारी के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह*

*सभी साथियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी ऐसी आत्मीयता सम्मान का प्रतीक बन गया*


दमोह। जिला मछली पालन विभाग में कार्यरत सहायक मत्स्य अधिकारी ऋषि ओम तिवारी के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह आत्मीयता और सम्मान का प्रतीक बन गया।

समारोह में विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों सहयोगियों शुभचिंतकों एवं प्रशंसकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम के दौरान श्री तिवारी का पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छों से स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वक्ताओं ने कहा कि श्री तिवारी ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सहज व्यवहार से सभी का स्नेह एवं सम्मान अर्जित किया।

इस अवसर पर समिति की ओर से अशोक पटेल आशीष जानसन मोंटी रायकवार घनश्याम रायकवार दिनेश रायकवार एवं राहुल गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। आभाव के कारण संदीप शर्मा उपस्थित नहीं हो सके लेकिन सभी ने ऋषि ओम तिवारी का पुष्पमालाओं से अभिनंदन करते हुए उनके सुखद स्वस्थ एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

समारोह में दमोह जिले के मछली पालन विभाग के अनेक अधिकारी कर्मचारी, साथी एवं उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिससे पूरा कार्यक्रम सम्मान आत्मीयता और भावनात्मक माहौल से ओत-प्रोत रहा।

सभी मिलने वाले साथियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ईश्वर से प्रार्थना की आने वाले समय में आप पुनः दमोह आए और हम लोगों का साथ और समर्थन है…?

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This