Home » Uncategorized » *नवागत पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक*

*नवागत पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*नवागत पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक*

दमोह। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दिनांक 10 मई 2026 को नवीन कंट्रोल रूम में नवागत पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त एसडीओपी एवं जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा आमजन की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक श्री कलादगी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखें तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने रात्रि गश्त को और अधिक सक्रिय बनाने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपराधों की रोकथाम, फरार आरोपियों की धरपकड़ एवं लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ किया जाए, ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल देते हुए सभी अधिकारियों को अनुशासन, जवाबदेही एवं पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा की गई तथा सभी अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहकर कार्य करने की हिदायत दी गई।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This