Home » अपराध » Mp » *पत्रकारों पर हो रहे हमलों को लेकर तहसील पत्रकार संघ ने जताया विरोध कड़ी कार्रवाई की मांग*

*पत्रकारों पर हो रहे हमलों को लेकर तहसील पत्रकार संघ ने जताया विरोध कड़ी कार्रवाई की मांग*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*पत्रकारों पर हो रहे हमलों को लेकर तहसील पत्रकार संघ ने जताया विरोध कड़ी कार्रवाई की मांग*

दमोह/जबेरा नगर जबेरा में इन दिनों भू-माफियाओं एवं अवैध उत्खनन से जुड़े तत्वों द्वारा पत्रकारों पर बढ़ते हमलों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हो रहे प्रहारों को लेकर तहसील पत्रकार संघ जबेरा ने रविवार शाम एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। बैठक संघ के संरक्षक संतोष शर्मा एवं तहसील अध्यक्ष संतोष तिवारी की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में पत्रकार देवी प्रसाद शर्मा ने क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अवैध गतिविधियों की खबरों के संकलन और कवरेज के दौरान नगर के पत्रकारों के साथ उत्खननकर्ताओं द्वारा मारपीट की घटनाएं की गई हैं। इस घटना को लेकर पत्रकारों में गहरा रोष व्याप्त है।

तहसील पत्रकार संघ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए शासन एवं प्रशासन से मांग की कि पत्रकार सुरक्षा कानून को शीघ्र लागू किया जाए, ताकि पत्रकार निर्भय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समाज और जनता की आवाज उठाने वाले पत्रकार ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो लोकतंत्र की मजबूती पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा होगा।

बैठक में पत्रकारों पर हमला करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि आगामी बुधवार को तहसील स्तर पर मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जाएगा।

पत्रकार संघ ने प्रशासन से आग्रह किया कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी एवं कठोर कदम उठाए जाएं, जिससे पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा बनी रहे।

बैठक में किशन शर्मा, राजेंद्र जैन, नारायण शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, मयंक जैन, प्रवीण दुबे, संदीप दुबे, अमित तिवारी सहित तहसील पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This