Home » अपराध » Mp » *70 वर्षीय वृद्ध की हत्या का खुलासा दमोह देहात पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*70 वर्षीय वृद्ध की हत्या का खुलासा दमोह देहात पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*70 वर्षीय वृद्ध की हत्या का खुलासा दमोह देहात पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*

दमोह 15 जून 2026। जिले के नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम रामपुर में 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या के मामले में दमोह देहात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में गंभीर अपराधों के प्रति सख्त रुख और त्वरित अनुसंधान का उदाहरण माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर निवासी माखन पटेल (70 वर्ष) की 13 जून 2026 को दो आरोपियों द्वारा एक राय होकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए तथा विशेष पुलिस टीम गठित की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन में थाना दमोह देहात और चौकी नरसिंहगढ़ की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए मामले की जांच की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से दोनों आरोपियों का पता लगाया और उन्हें 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कूरा उर्फ राजेश ठाकुर, निवासी ग्राम रामपुर, थाना दमोह देहात तथा सचिन पिता कल्याण सिंह गोंड, निवासी जबलपुर नाका, थाना दमोह देहात शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

इन अधिकारियों और कर्मचारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

मामले के सफल खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित गौतम, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी, उप निरीक्षक प्रियंका पटेल, सहायक उप निरीक्षक अकरम खान सहित पुलिस टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्रवाई में प्रधान आरक्षक वीरेंद्र, प्रकाश, राधेश्याम, विजय बहादुर, सचिन, सुमन तथा आरक्षक नीलेश, राहुल, जितेन्द्र, अनिरुद्ध, कमल, आशुतोष, कमलेश, रूपेश, राहुल राय, यशवंत और नरेन्द्र सक्रिय रूप से शामिल रहे। वहीं साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, राकेश एवं आरक्षक मयंक दुबे ने तकनीकी सहायता प्रदान कर आरोपियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This