Home » अपराध » Mp » *पथरिया नोरू-मारा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा एक की मौत तीन गंभीर घायल*

*पथरिया नोरू-मारा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा एक की मौत तीन गंभीर घायल*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*पथरिया नोरू-मारा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा एक की मौत तीन गंभीर घायल*

*पटवारी वसीम अहमद मनोज साहू और तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी की तत्परता की हो रही सराहना*

दमोह। पथरिया तहसील के नोरू-मारा मार्ग पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में एक मासूम भी शामिल था।

दुर्घटना के बाद चारों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे पटवारी बसीर अहमद और मनोज साहू ने बिना समय गंवाए मानवता का परिचय देते हुए घायलों की सहायता शुरू कर दी।

उन्होंने सड़क पर घायल अवस्था में पड़े लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया तथा आसपास मौजूद लोगों की मदद से तत्काल उपचार की व्यवस्था कराने के प्रयास किए।

इसी दौरान दमोह की ओर जा रहे पटवारी वसीम अहमद एवं मनोज साहू भी घटनास्थल पर पहुंचे।

घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों ने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देने का निर्णय लिया।

पटवारी वसीम अहमद ने तुरंत पथरिया तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी और शीघ्र एम्बुलेंस भेजने का आग्रह किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं बीएमओ से संपर्क कर 108 एम्बुलेंस को मौके पर भेजने के निर्देश दिए।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही समय में एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय नागरिकों ने इस पूरी घटना में पथरिया पटवारी वसीम अहमद, मनोज साहू तथा तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की है।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पहल नहीं की जाती तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतक एवं घायलों की पहचान और हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This