Home » अपराध » Mp » *सावन के पहले सोमवार पर जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब*

*सावन के पहले सोमवार पर जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*सावन के पहले सोमवार पर जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब*

दमोह। सावन माह के पहले सोमवार पर प्रसिद्ध श्री जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर के पट सुबह 3 बजे विधि-विधान के साथ खोले गए। इसके बाद विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती संपन्न हुई। दर्शन शुरू होते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और पूरे दिन श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी रहा।

इस दौरान अब तक करीब 20 कांवड़िए नर्मदा जल लेकर धाम पहुंचे। कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा अलग बैरिकेडिंग और विशेष प्रवेश द्वार की व्यवस्था की गई, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रही।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। परिसर में पेयजल, स्वास्थ्य टीम, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है, जबकि पुलिस प्रशासन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाल रहा है।

दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के निर्देशन में सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे। व्यवस्थाओं की निगरानी एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, एसडीओपी प्रिया सिंधी, प्रोविजनल डीएसपी शिव कुमार, तहसीलदार प्रीतम सिंह, रघुनंदन चतुर्वेदी, धनीराम गौड़, टीआई अंजलि अग्निहोत्री, रक्षित निरीक्षक आकांक्षा जोशी, महेंद्र सिंह जगेत, थाना प्रभारी पटेरा धर्मेंद्र गुर्जर, रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह, थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे, चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, सब इंस्पेक्टर बी.एस. हजारी, एएसआई पवन तिवारी, माधव राय, राजस्व निरीक्षक लक्ष्मण मिश्रा, पटवारी आशीष साहू सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल ने की।

मंदिर प्रबंधन की ओर से पंडित रामकृपाल पाठक ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अनुशासन बनाए रखें, प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट द्वारा की गई व्यवस्थाओं का सहयोग करें तथा शांतिपूर्वक दर्शन कर धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This