Home » अपराध » Mp » *दमोह में जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया आचार्य बालकृष्ण जी के जन्मदिवस पर औषधीय पौधों का वितरण एवं वृक्षारोपण*

*दमोह में जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया आचार्य बालकृष्ण जी के जन्मदिवस पर औषधीय पौधों का वितरण एवं वृक्षारोपण*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह में जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया आचार्य बालकृष्ण जी के जन्मदिवस पर औषधीय पौधों का वितरण एवं वृक्षारोपण*

दमोह। पतंजलि युवा भारत जिला दमोह के तत्वावधान में स्थानीय डायमंड पार्क में परम श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का जन्मदिवस “जड़ी-बूटी दिवस” के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न औषधीय पौधों एवं जड़ी-बूटियों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा उनका वितरण कर उनके औषधीय महत्व की जानकारी दी गई।

पतंजलि महिला योग समिति की जिला प्रभारी सरस्वती धुर्वे ने विभिन्न औषधीय पौधों के गुणों एवं उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी डॉ. दिनेश नामदेव ने कहा कि अधिकांश बीमारियों का उपचार आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) के माध्यम से संभव है, जबकि कुछ गंभीर रोगों एवं सर्जरी की आवश्यकता वाले मामलों में एलोपैथिक चिकित्सा की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी से योग और आयुर्वेद को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि निकेत चौरसिया, अपर कलेक्टर (पथरिया) ने कहा कि योग और आयुर्वेद को अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने सभी से नियमित योग करने और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने की अपील की।

पतंजलि युवा भारत के राज्य कार्यकारिणी सदस्य छिदामी प्रसाद राठौर ने बताया कि आचार्य बालकृष्ण जी का जन्मदिवस पूरे देश में पतंजलि परिवार द्वारा जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर योग साधक योग, प्राणायाम, आयुर्वेद और नेचुरोपैथी को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हैं।

कार्यक्रम में पतंजलि युवा भारत की ओर से सभी योग साधकों को पतंजलि की टी-शर्ट प्रदान की गई। इसके बाद वृक्षारोपण किया गया, जिसमें बेल, मधुकामिनी, शीशम एवं नीम के पौधे लगाए गए। साथ ही अमृता (गिलोय), हथजोड़, नागदौन, मीठी नीम सहित विभिन्न औषधीय पौधों एवं कलमों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र पटेल, देशराज सिंह ठाकुर, नरेंद्र कुमार अहिरवार, नरेश पाटकर, श्रवण जैन, नंदकुमार खरे, डॉ. सुरेश साहू, छिदामी प्रसाद राठौर, जिला परियोजना अधिकारी प्रकाश राज गौतम, सरस्वती धुर्वे एवं विश्वनाथ धुर्वे सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

“करें योग, रहें निरोग” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This