Home » अपराध » Mp » *उड़द-मूंग खरीदी केंद्र का थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

*उड़द-मूंग खरीदी केंद्र का थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*उड़द-मूंग खरीदी केंद्र का थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

दमोह/पथरिया। जिले में समर्थन मूल्य पर उड़द एवं मूंग की खरीदी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने पुलिस स्टाफ के साथ खरीदी केंद्र एवं वेयरहाउस का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने खरीदी केंद्र पर किसानों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, अनाज के भंडारण, वाहनों की आवाजाही तथा केंद्र पर मौजूद व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने खरीदी केंद्र पर तैनात कर्मचारियों से खरीदी की प्रगति, किसानों की संख्या और भंडारण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

थाना प्रभारी ने वेयरहाउस का भी निरीक्षण कर अनाज के सुरक्षित रख-रखाव और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस स्टाफ को निर्देश दिए कि खरीदी केंद्र पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नियमित गश्त एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

रचना पांडे ने कहा कि खरीदी केंद्रों पर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसानों की उपज की खरीदी सुचारु रूप से हो और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

निरीक्षण के दौरान पथरिया थाना का पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने खरीदी केंद्र के कर्मचारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने के निर्देश दिए।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This