महिला द्वारा, थाना कोतवाली के सामने ही दबंगई दिखाते हुए एक पुरुष की सरे आम पिटाई
खबर पन्ना से जहां एक महिला ने पुरुष का पिटाई करते हुए सरे आम तमाशा बना दिया l पन्ना कोतवाली चौराहे में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जहां कुछ वर्षों से लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे युवक और युवती के बीच पैसे के लेन देन को लेकर जमकर विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद हाथापाई में तब्दील हो गया और सरेआम युवती ने युवक की जमकर पिटाई कर दी किसी प्रकार आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मामले को शांत करवाया गया महिला और पुरुष को पकड़ कर थाने ले जाया गया मिली जानकारी के अनुसार मनीषा वर्मा एवं मनोज रैकवार के बीच तू तू मैं मैं हो गई थी देखते ही देखते तू तू मैं मैं हाता पाई मैं तब्दील हो गई और युवती ने पिटाई करना चालू कर दिया पुलिस ने पूरा मामला विवेचना में लिया है मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है आपको बता दें कि युवक एवं युवती लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे थे जो की बस में आने-जाने के दौरान यह रिलेशनशिप चालू हुई थी ।
युवक ने बताया कि महिला उस पर तेल डालकर जलाने की धमकी दे रही है l












































