Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » *दमोह: हिन्दू संगठन और व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न, सीएमओ की तानाशाही के विरोध में 19 अप्रैल को आंदोलन की घोषणा*

*दमोह: हिन्दू संगठन और व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न, सीएमओ की तानाशाही के विरोध में 19 अप्रैल को आंदोलन की घोषणा*

*दमोह: हिन्दू संगठन और व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न, सीएमओ की तानाशाही के विरोध में 19 अप्रैल को आंदोलन की घोषणा*

दमोह शहर के मानस भवन में हिन्दू संगठनों और व्यापारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल ही में घण्टा घर पर भगवा ध्वज हटाने को लेकर हुए विवाद और नगर पालिका अधिकारियों के रवैये पर चर्चा करना था। बैठक में बताया गया कि हिन्दू नव वर्ष से एक दिन पूर्व घण्टा घर पर भगवा ध्वज लगाए जाने के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा ध्वज हटाने की कार्यवाही की जा रही थी कर्मचारियों ने यह कार्रवाई मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर किए जाने की बात कही थी जिसका मौके पर विरोध किया गया था। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि लाइन ऑर्डर की स्थिति बन गई। बाद में कलेक्टर के निर्देश पर जांच कमेटी का गठन किया गया था और आश्वासन दिया गया था कि दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि जांच के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई गई और सीएमओ को क्लीन चिट दे दी गई। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि सीएमओ की तानाशाही बढ़ती जा रही है। हाल ही में अम्बेडकर जयंती के दिन एक दलित कर्मचारी की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया गया, इन्हीं घटनाओं के विरोध में 19 अप्रैल को एक बड़े आंदोलन की योजना बनाई गई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि समस्त हिन्दू समाज और व्यापारी संगठन मिलकर सीएमओ के खिलाफ सशक्त आंदोलन करेंगे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post