Home » अपराध » Mp » दमोह पुलिस ने 48 घंटे में मथुरा से अपहृत नाबालिग को छुड़ाया

दमोह पुलिस ने 48 घंटे में मथुरा से अपहृत नाबालिग को छुड़ाया

दमोह पुलिस ने 48 घंटे में मथुरा से अपहृत नाबालिग को छुड़ाया

देहात पुलिस ने अपहरण के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए, एक नाबालिग लड़की को घटना के 48 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के मथुरा से सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

यह मामला 09 जून 2025 को तब सामने आया, जब खोजाखेड़ी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण किए जाने की रिपोर्ट दमोह देहात थाने में दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर, थाना दमोह देहात में अपराध क्रमांक 418/25, धारा 137(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी दमोह देहात द्वारा तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने अथक प्रयास करते हुए, अपहृत नाबालिग को उत्तर प्रदेश के मथुरा से खोज निकाला।

पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई से नाबालिग को सकुशल उसके परिवार के पास वापस लाया जा सका, जिससे परिजनों ने राहत की साँस ली।

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक रचना मिश्रा, तथा टीम के सदस्य प्र.आर. 840 आलोक भारद्वाज, प्र.आर. 28 रविशंकर कटारे, और आर 589 देवेंद्र का विशेष योगदान रहा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post