Home » अपराध » Mp » म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. की नई पहल अब आमजन स्वयं कर सकेंगे बिजली अनियमितता की शिकायत मिलेगा 50 हजार तक इनाम विद्युत क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ‘वी-मित्र एप”को किया लॉन्च

म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. की नई पहल अब आमजन स्वयं कर सकेंगे बिजली अनियमितता की शिकायत मिलेगा 50 हजार तक इनाम विद्युत क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ‘वी-मित्र एप”को किया लॉन्च

म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. की नई पहल

अब आमजन स्वयं कर सकेंगे बिजली अनियमितता की शिकायत

मिलेगा 50 हजार तक इनाम

विद्युत क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ‘वी-मित्र एप”को किया लॉन्च

दमोह मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि.) ने विधुत क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ‘वी-मित्र एप”को लॉन्च किया है।

दमोह जिले के कार्यपालन अभियंता एम. एल. साहू ने बताया कि इस एप के माध्यम से आमजन सीधे बिजली कंपनी से किसी भी प्रकार की बिजली चोरी, मीटर में छेड़छाड़ अवैध कनेक्शन या अन्य गड़बड़ियों की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत की जांच एवं पुष्टि के पश्चात शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपये तक का पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा, जो एक पारदर्शी प्रक्रिया के तहत दिया जाएगा। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

यह एप गूगल प्ले स्टोर और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर निःशुल्क उपलब्ध है। दमोह जिले में अब तक 250 से अधिक लोगों के द्वारा एप डाउनलोड किया जा चुका है और इसकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। कार्यपालन अभियंता ने जिलेवासियों से आग्रह किया कि वे इस एप का अधिक से अधिक उपयोग करें और किसी भी प्रकार की बिजली संबंधित गड़बड़ी/अनियमितता की जानकारी तुरंत दें।

उन्होंने बताया कि एप के माध्यम से शिकायत करने की प्रक्रिया सरल, त्वरित और उपयोगकर्ता अनुकूल है। एप में फोटो, लोकेशन और विवरण अपलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post