Home » अपराध » Mp » आफत की बारिश और आकाशीय बिजली का कहर से एक मृत दो गंभीर रूप से घायल

आफत की बारिश और आकाशीय बिजली का कहर से एक मृत दो गंभीर रूप से घायल

आफत की बारिश और आकाशीय बिजली का कहर से एक मृत दो गंभीर रूप से घायल

दमोह जिले के हटा के मगरोन थाना क्षेत्र के बदौड़ा रोड पर स्थित सिमरी गाँव में शनिवार शाम को आंधी-तूफान और बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक 15 वर्षीय किशोर
अमोद अहिरवार की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य किशोर, 14 वर्षीय अमित नारायण अहिरवार और
17 वर्षीय अनिल बहादुर अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना उस वक्त हुई जब तीनों आम के पेड़ के नीचे आम बीन रहे थे और अचानक बिजली गिर गई।
घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल हटा ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post