Home » अपराध » Mp » विश्व हिंदू परिषद की पटेरा प्रखंड बैठक हुई संपन्न

विश्व हिंदू परिषद की पटेरा प्रखंड बैठक हुई संपन्न

विश्व हिंदू परिषद की पटेरा प्रखंड बैठक हुई संपन्न

विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल दमोह जिला के पटेरा प्रखंड की मासिक बैठक हनुमान मंदिर पटेरा में संपन्न हुई,बैठक में जिला मंत्री शम्भु विश्वकर्मा, जिला संयोजक गोलू चौबे की उपस्थिति रही।
जिला मंत्री ने संगठन पद्धति से बैठक प्रारंभ की, बैठक में उपस्थित सभी बंधुओं को संगठन के आगामी होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी गई। संगठन विस्तार हेतु पटेरा नगर समिति की घोषणा की गई, जिसमें प्रखंड मंत्री राहुल यादव, खंड संयोजक ललित राय, देवेश ठाकुर, पाठक जी, शंकर गौतम की उपस्थिति रही। नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सोलंकी, मंत्री अतुल उपाध्याय, संयोजक शिवा चौरसिया के साथ सौरभ असाटी, दीपक चौधरी, राहुल सिंह राजपूत , संदीप विश्वकर्मा,अंकित व्यास, निखिल चौरसिया, सूर्यांश राठौर, विनय चौबे, बंटी सोनी,अंकित यादव, कार्तिक साहू, मोनू विश्वकर्मा, मोंटू यादव को नवीन दायित्व दिए गए ।
जिला संयोजक द्वारा बूढ़ा बाबा अमरनाथ यात्रा की जानकारी दी गई और बताया गया यह साहसिक यात्रा प्रतिवर्ष बजरंगदल के द्वारा की जाती है युवाओं को प्रेरित किया गया ।
बैठक में विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं की अधिक संख्या में उपस्थिति रही ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post