Category: मध्य प्रदेश

मंत्री श्री पटेल और माँ नर्मदा के परम भक्त दादा गुरू जी ने भगवान जागेश्वरनाथ का पूजन अर्चन कर क्षेत्र व प्रदेश की खुशहाली की कामना दमोह: 18 जून 2025 प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं माँ नर्मदा के परम भक्त दादा गुरू जी पौधरोपण कार्यक्रम उपंरात बादकंपुर पहुँचे। उन्होंने भगवान जागेश्वरनाथ का पूजन अर्चन कर क्षेत्र व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण, श्रृद्धालुगण मौजूद रहे।

*जिला दमोह के पुलिस अधीक्षक,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 01,02 एवं SDOP तेंदूखेड़ा, पथरिया हटा एवं CSP दमोह द्वारा थानों का किया गया औचक निरीक्षण* पुलिस महानिदेशक महोदय मध्य प्रदेश द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों को थानों का निरीक्षण करने हेतु आदेशित किये जाने पर निर्देशों के परिपालन में दिनॉक 15-6-2025 को रात्रि 12 बजे से प्रातः 5 बजे के बीच जिला दमोह के पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी ASP 01 श्री संदीप मिश्रा,ASP 02 श्री सुजीत सिंह भदौरिया द्वारा जिले के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 01,02 द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण में जप्ती माल, आर्म्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया, साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया कि थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टर अपडेट हैं कि नहीं, CCTV चालू है कि नहीं। SP ,ASP 01,02 द्वारा लंबित सी.एम. हैल्प लाईन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का शीघ्र संतुष्टीपूर्ण निकाल करने हेतु निर्देशित भी किया गया। इसी प्रकार अनुभाग गश्त के दौरान SDOP तेंदूखेड़ा,SDOP पथरिया एवं SDOP हटा,CSP दमोह द्वारा क्रमशः थाना जबेरा , मगरोन , हटा एवं कोतवाली का भी निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने 04 आरोपियों पर किया 7 हजार का ईनाम घोषित दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने दमोह जिले के 03 प्रकरण में फरार आरोपी, फरार अज्ञात आरोपी, संदेही आरोपी पर 07 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।            पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये जिले के थाना मड़ियादो के अपराध क्रमांक 51/25 धारा -74,75,333,115(2),351(2),3(5) बीएनएस 7/8, 11/12 पाक्सो एक्ट के तहत फरार आरोपी 02 प्रकाश बंसल पिता रज्जू बंसल, राहुल बंसल पिता नन्हें बंसल निवासी सिमरी फतेहपुर थाना मडियादो पर 2500-2500 हजार रूपये इनाम घोषित किया है।             इसी प्रकार थाना मडियादो के अपराध क्रमांक 60/2025 धारा-137 (2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी पर 1000 हजार रूपये, थाना जबेरा के अपराध क्रमांक 154/2025 धारा-137 (2) बीएनएस के तहत संदेही आरोपी संजय यादव निवासी पडरिया थाना कटंगी पर 1000 हजार रूपये इनाम घोषित किया गया।             पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने जानकारी दी है कि उक्त मामलों में जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी आरोपी को दस्तयाब करेगा या करायेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे फरार आरोपी, अज्ञात आरोपी एवं संदेही आरोपी की दस्तयाबी संभव हो सके ऐसे व्यक्ति को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Follow Us :